Jaunpur News : रामपुर में मोटरसाइकिल छोड़कर भागे चोर

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को शाम बाइक चोरी की घटना सामने आयी है। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से बाइक को अगले ही दिन बरामद कर लिया गया है लेकिन चोर मौके से फरार हो गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप मोदनवाल उर्फ कल्लू रामपुर नहर के पास अपने मोटरसाइकिल खड़ी करके पानी पुरी खा रहे थे। इसी दौरान चोर उनकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और चोरों की तलाश में जुट गयी।
मंगलवार की सुबह इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता तब मिली जब बजाज एजेंसी रामपुर के पीछे कुछ संदिग्ध लोग चोरी की बाइक टोचन करके लेजाते दिखे। उधर से गुजर रहे एक राहगीर को उन पर शक हुआ जिसने आस—पास के लोगों को बताया। लोगों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुये चोरोंं को पकड़ने के लिये दौड़ पड़े तो खुद को घिरता देख चोर मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गये। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौके पर बरामद दोनों बाइक को कब्जे लेकर थाने चले गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर जिस सर्तकता का परिचय दिया है, उसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534