Jaunpur News : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार खरौना निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर 7 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि उसकी 16 वर्षीय बहन को मोहित राजभर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी मोहित राजभर को खरौना से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534