Jaunpur News : सन्त निरंकारी का समर्पण दिवस 13 मई को

जौनपुर। जब किसी महान आत्मा का जीवन मानवता के कल्याण हेतु पूर्णतः समर्पित हो जाता है तब उसकी स्मृतियां केवल इतिहास का अध्याय नहीं रहतीं, बल्कि युगों-युगों तक जनमानस के लिये प्रेरणा का दिव्य स्रोत बन जाती हैं। ऐसे ही मानवता, प्रेम, विनम्रता और आध्यात्मिक जागृति के अद्वितीय प्रतीक युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति को समर्पित ‘समर्पण दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में 13 मई दिन बुधवार को संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जायेगा। 

इसके उपरांत श्रद्धालु सतगुरु माता जी के आशीर्वचनों को श्रवण होगा। संत समागम में देश-विदेश से आये श्रद्धालु, भक्तगण एवं मानवता प्रेमी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के पुष्प अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण निरंकारी मिशन की अधिकृत वेबसाईट पर प्रसारित किया जायोगा जिसका लाभ विश्व भर के श्रद्धालु एवं भक्तगण प्राप्त कर सकेंगे। इसी क्रम में जौनपुर में 13 मई को समर्पण दिवस का कार्यक्रम 42 ब्रांचों में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534