Jaunpur News : लायंस क्लब खुशबू ने मदर्स डे का किया आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम किया जहां क्लब के सदस्यों ने माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल रहीं। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर एक—दूसरे को खिलाया और कुछ गेम्स भी आयोजन रखा गया जिसकी विजेता पिंकी अग्रहरि व रंजना सेठ रहे।

इस मौके पर अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कहा कि हर दिन हम अपने परिवार और बच्चों के लिए जीते हैं और साल में दो दिन हम महिलाओं के लिए खास होता है। एक मदर्स डे और एक वूमेंस डे। ये दो दिन ही हम महिलाओं के नाम है और हम महिलाएं उसमें भी कितने खुश हो जाते हैं। सभी महिलाओं  में प्रेम और समर्पण की सराहना देखी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा। सभी ने माताओं के साथ समय बिताकर मदर्स डे को यादगार बनाया। इस अवसर पर नूपुर अग्रहरि, प्रशंसा गुप्ता, रचना जायसवाल, प्रीति अग्रहरि, शिप्रा जायसवाल, नीलम जायसवाल, रिंकी जायसवाल, सीमा जायसवाल, पल्लवी जायसवाल, स्मृति जायसवाल, अमिता गुप्ता, अनामिका गुप्ता , शान्वी जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534