Jaunpur News : सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट ने युवक का बोतल से सिर फोड़ा

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। ग्राम जोगीपुर निवासी सतीश चन्द्र यादव का पुत्र नितिन अपनी मां को दवा दिलाने अस्पताल गया था।

बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल के सहारे खड़े नितिन को वहां मौजूद कंपाउंडर अमित उपाध्याय ने गाली-गलौज करते हुए हटने को कहा। विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और कथित रूप से बोतल तोड़कर नितिन के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मड़ियाहूं थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534