समिति ने 15 जून तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से बेल पत्र अर्पण और 'ॐ नमः शिवाय' का सामूहिक जाप का निर्णय लिया। सुबह 8 से 10 बजे तक विद्वानों द्वारा शिवपुराण की कथा का आयोजन सुनिश्चित किया गया, सुनायी जायेगी। साथ ही 8 जून से 15 जून तक श्रीमद्भागवत का सस्वर पाठ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्री उपाध्याय ने बताया कि सुख-शांति एवं आरोग्य के लिए प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का संकल्प लिया गया है। मासिक शिवरात्रि पर सुंदर कांड का पाठ और विशेष आरती आयोजित की जाएगी। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से इन आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
इस अवसर पर समिति के सदस्य रमाशंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र उपाध्याय, सतीश कुमार, सुभाष उपाध्याय, अशोक शुक्ल, अरविंद शुक्ल, राजेश शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उपाध्याय, राकेश शुक्ल, सदानंद, ओम प्रकाश सिंह, दीना नाथ, अनिल, सन्तोष शुक्ल ढोलन, श्याम सुंदर, सूरज, दिलीप गुप्ता, नितेश गौड़, अनुज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
