Jaunpur News : मड़ियाहूं में ईद उल अजहा की नमाज अदा, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

मड़ियाहूं, जौनपुर। कस्बा मड़ियाहूं में ईद उल अजहा का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में ईद की नमाज में शामिल हुए और मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

ईद उल अजहा की पहली नमाज सुबह 7 बजे शाही ईदगाह में इमाम मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने अदा कराई। वहीं दूसरी नमाज सुबह 7:30 बजे शाही जामा मस्जिद में मौलाना फहीम साहब ने अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

मौलाना जमीरउद्दीन साहब ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारे, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देते हुए देश में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए अल्लाह ताला से दुआ की।

पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पूरे नगर में लगातार भ्रमण करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, अमित कुमार, उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राशिद अली हाशमी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, बड़े बाबू अमरनाथ, कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं ईदगाह कमेटी के सरपरस्त हाजी काजी ईशा फारुकी, गयासुद्दीन अंसारी, जलालुद्दीन अंसारी, मेराजुद्दीन, डॉ. वकार अहमद, अफ्फान हाशमी, काजू राईन, बबलू अंसारी, सिकंदर अंसारी, डॉ. शाहनवाज आलम, जर्रार अंसारी, शेखू अंसारी, अजफर अंसारी, शादाब अंसारी, एजाज कुरैशी, इरफान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534