जिला जज सुशील शशि, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने स्व जनगणना में डिजिटल माध्यम से अपना विवरण भरा। इस अवसर पर उनके साथ जनगणना के नोडल अधिकारी युवराज गर्ग भी उपस्थित रहे।
सभी तहसीलों, विकास खंड तथा ग्राम पंचायत में स्व-गणना कैंप लगाते हुए लोगों को डिजिटल माध्यम से स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा स्व गणना करने में उनकी सहायता भी की जा रही है जिससे इस प्रक्रिया में सभी की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराई जा सके।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों/कार्मिकों की जनगणना 2027 के कुशल संचालन, व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार्यशाला हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने स्व-गणना के लिए पोर्टल लॉगइन करने हेतु समस्त स्टेप की बारीकियों पर विस्तार से समझाते हुए सभी को अपना एवं परिजनों का स्व-गणना करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए निर्देशित किया।
सत्र में नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि युवराज गर्ग, जनपद के मास्टर ट्रेनर अजय मौर्य सहित विकास भवन के सभी अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
