Jaunpur News :एसडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के सराययूसुफ में स्थित महर्षि बाबा अयोध्या दास गोशाला का उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। सोमवार को उपजिलाधिकारी योगिता सिंह ने निरीक्षण करके गोवंशों की संख्या, भूसा, हरा चारा की व्यवस्था, साफ—सफाई की जानकारी लिया। हरा चारा की व्यवस्था न होने पर गोपालकों को व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गोवंशों के इलाज के लिये नियुक्त पशु चिकित्सक के बारे मे पूछा तो गोपालक दिनेश यादव ने बताया कि दो—तीन दिन पर आते हैं। गौशाला से संबंधित रजिस्टर माँगा तो गोपालक ने  निरीक्षण रजिस्टर के अलावा सभी रजिस्टर गौशाला पर न होने की बात कही साथ ही आगे कहा कि रजिस्टर सचिव के पास है। इस पर उपजिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के समय गोपालक मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534