उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। मौसमी फलों का सेवन करने तथा शरीर को ठंडा रखने वाले उपाय अपनाने की सलाह दी गई। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, तेज बुखार अथवा अन्य असामान्य लक्षण महसूस हों तो तत्काल नजदीकी चिकित्सकीय केंद्र जैसे सीएचसी, पीएचसी अथवा जिला अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों से परामर्श लें।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता एवं आवश्यक एडवाइजरी जारी की जा रही है तथा जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि हीट वेव से बचाव हेतु प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें। अन्त में जिलाधिकारी ने जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना करते हुए सभी से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील किया।
