Jaunpur News : 12 साल बेमिसाल: मोदी सरकार की उपलब्धियों की हुई चर्चा

बरसठी, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय विकास खंड सभागार में कार्यक्रम हुआ जो‌ विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित रहा जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में नवागत खंड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, सहायक अध्यापक जगदीश प्रसाद गौतम समेत विभिन्न विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी, सचिव, प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा क्षेत्र की जनता ने सहभागिता किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के नये आयाम स्थापित किया है।

नवागत खण्ड विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद ने विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया तो पंकज शुक्ला ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। इस दौरान विकास योजनाओं की जानकारी देते हुये लाभार्थियों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534