Jaunpur News : सिकरारा ब्लाक में हुआ विधिक शिविर का आयोजन

 

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन और सचिव पूर्णकालिक जिला प्राधिकरण सुशील सिंह की देख—रेख में विधिक शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डा. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार, एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मिश्रा, काउंसलर देवेंद्र यादव, प्राधिकरण के सुनील मौर्य, राकेश यादव सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इस मौके पर सुशील सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए और सभी तक न्याय पहुंचने के लिए प्राधिकरण की सहायता लेने का आह्वान करते हुये कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और न्याय पहुंचना चाहिए जिसके लिए वैकल्पिक न्याय प्रणाली का जिला प्रदेश और देश स्तर पर विकास किया गया है। देश को आगे बढ़ाने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचना और उसको न्याय मिलना आवश्यक है।

इसी क्रम में उप मुख्य प्रतिरक्षा सलाहकार डा. दिलीप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सहित ब्लॉक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए जन सामान्य को सभी सुविधाओं का लाभ लेने और उसकी प्रक्रिया जानने के लिए विस्तार से समझाया। अन्य वक्ताओं ने बताया कि गरीब, कमजोर, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के लोग, महिलाएं और लड़कियां चाहे धनी हो या निर्धन, प्राधिकरण में फौजदारी और दीवानी के अधिवक्ता मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण तेजाब, दुष्कर्म पीड़ित सहित अन्य प्रताड़ना वाले लोगों को त्वरित न्याय दिलाता है। संगोष्ठी का संचालन डॉ दिलीप सिंह ने किया। अन्त में खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534