Jaunpur News : नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस पर हुआ सेवा, सम्मान एवं भक्ति का आयोजन

जौनपुर। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के 22वें स्थापना दिवस पर जनपद में संगठन द्वारा भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम नगर के गोपी घाट पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वच्छता अभियान के साथ किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर परिसर तथा गोपी घाट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई करके स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का संदेश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया गया। मातृशक्ति द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया जिससे पूरे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सम्मान एवं आत्मीयता का वातावरण बना रहा।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजय पांडेय को अंगवस्त्र भेंट करके विशेष सम्मान किया गया। वहीं वक्ताओं ने संगठन की 22 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका तथा समाजसेवा के विभिन्न कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्रभक्ति की भावना को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर पवन प्रजापति, अनीश मिश्रा, नरेंद्र कुशवाहा, रवि श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्रा शैलेन्द्र मिश्रा, अमर श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सैफ अली खान, शांति जी, मंजू जी, विनिता जी, गीता जी, शीला जी, नीलम जी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि एवं संगठन की निरंतर प्रगति की कामना किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। अन्त में जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार जताया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534