Jaunpur News : संगत जी मन्दिर का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

शाहगंज, जौनपुर। श्रीराम जानकी मंदिर संगत जी के तत्वाधान में क्षेत्र के प्रसिद्ध संगत जी मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया।

वार्षिकोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। मंदिर परिसर में दिन भर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। आयोजकों ने बताया कि मंदिर का वार्षिक उत्सव प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद प्रकाश सिंह राजू भैया श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कलां सुलतानपुर व कार्यक्रम संयोजक अनिल मोदनवाल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा मंदिर एवं समाज की उन्नति के लिए मंगलकामनाएं की गईं। उत्सव के सफल आयोजन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर शिवेंद्र मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, शरद मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, विष्णु गुप्ता, शैलेंद्र सेठ, विवेक सोनी, प्रियम सोनी, श्रीश मोदनवाल, प्रगेश मोदनवाल, गौरव चतुर्वेदी, सिम प्रकाश अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, अक्षत अग्रहरि, श्रीश अग्रहरि, आनन्द मोदनवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534