Jaunpur News : कतर सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत

सिरकोनी/जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी 37 वर्षीय युवक की कतर देश में रविवार की दोपहर को वाहन दुर्घटना में मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व. शमीम खान के तीन पुत्रों में बड़ा पुत्र नसीम खान तथा फहीम खान कतर में रहकर वाहन चालक का काम करते हैं। छोटा वाला पुत्र कलीम खान सऊदी अरब में रहकर चालक का ही काम करते है। रविवार को नसीम खान तथा 5 बंगलादेशी युवक एक वाहन से अपने ड्यूटी पर जा रहे थे। वाहन को नसीम ही चला रहा था। रास्ते मे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऊक्त वाहन में सवार नसीम सहित सभी छह युवकों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी फहीम खान ने परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र तथा एक पुत्री है। पुत्री भाइयों में बड़ी है। उसकी उम्र मात्र 7 वर्ष है। घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो—रो कर बुरा हाल है। नसीम 7 माह पूर्व घर आया था।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534