अनीष के शतक से जीता विहान सुपर किंग
जौनपुर। नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर जौनपुर चैम्पियन ट्रॉफी 2026 का आयोजन हुआ। इस दौरान सेमीफाइनल मैच खेला गया। पहला मैच सत्यम होटल बनाम पीएल एण्ड पीडी के बीच खेला गया। सर्वप्रथम पीएल एण्ड पीडी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं सत्यम होटल टीम के खिलाड़ी हामीद के 50 रनों की बदौलत टीम ने 161 रन ओवर में बना पायी। जवाब में पीएल एण्ड पीडी की टीम 157 रनों पर सीमट गई और सत्यम होटल ने 5 रनों से मैच अपने नाम कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। हामीद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल विहान सुपर किंग बनाम लाइफ डेंटल के बीच खेला गया। लाइफ डेंटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 219 रनों का विशाल लक्ष्य विहार सुपर के सामने खड़ा कर दिया। लाइफ डेंटल की तरफ से महफूज ने 55 रन और आयूष ने 64 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी विहान सुपरकिंग के बल्लेबाज अनीष निषाद ने नाबाद महज 76 बाल पर 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 119 रन बनाकर अपने टीम को विजयी बनाया। वहीं पीयूष ने 47 रनों का योगदान दिया जिसके बाद विहान सुपरकिंग ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अनीष निषाद को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
