Jaunpur News : प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

जौनपुर के डा. विशाल सिंह यादव अपर महामंत्री निर्वाचित घोषित

सीएमओ, एसीएमओ सहित तमाम साथियों व कर्मचारियों ने दी बधाई

जौनपुर। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत सम्पन्न हुये द्विवार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। यह घोषणा मतगणना के उपरान्त कार्यालय पी.एम.एस. भवन महानगर लखनऊ से किया गया। इसके बाद निम्नलिखित प्रत्याशियों को उनके प्राप्त मत के आधार पर विजयी घोषित करते हुये उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

घोषणा के अनुसार अध्यक्ष डॉ यसवीर सिंह (बागपत), 1715, उपाध्यक्ष (मुख्य) डा. मोहित सिंह (लखनऊ) 2950, उपाध्यक्ष (सामान्य) डा. क्षेत्रपाल यादव (बस्ती) 2305, उपाध्यक्ष (महिला) डा. प्रीति सिंह (लखनऊ) 2280, महामंत्री डा. शरद वैश्य (लखनऊ), 1457

अपर महामंत्री डा. विशाल सिंह यादव (जौनपुर) 1326, वित्त सचिव डा. प्रवीन कुमार (बुलंदशहर) 1692 एवं सम्पादक डा. मो. जमील अनवर (मिर्जापुर) 1510 निर्वाचित हुये हैं।

पी.एम.एस. एसोसिएशन में जौनपुर से अपर महामंत्री के पद पर विजयी प्रत्याशी डा. विशाल सिंह यादव की जीत पर जनपद एवं प्रदेश के समस्त चिकित्सकों ने खुशी व्यक्त किया। वर्तमान में डा. यादव जौनपुर में जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात हैं। एसोसिएशन में डा. विशाल की सक्रियता एवं कार्यकुशलता के दम पर पूर्वांचल से संगठन में एक महत्त्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी दी गयी है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम सहित उनके कार्यालय के समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। इस आशय की जानकारी अध्यक्ष/सचिव पीएमएस एसोसिएशन की जनपद शाखा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं टीबी अस्पताल जौनपुर में कार्यरत डा. सुशील अग्रहरि, सुरेन्द्र निषाद सहित तमाम लोगों ने डा. विशाल सिंह यादव को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534