सुइथाकला, जौनपुर। भारतीय स्टेट बैंक पट्टीनरेन्द्रपुर में शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार का तबादला स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में हो जाने के फलस्वरूप भारतीय स्टेट बैंक की शाखा महराजगंज सिटी से स्थानांतरण के फलस्वरूप नवागत शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करना व समय-समय पर बैंक द्वारा प्रदत्त नयी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना शाखा का मूलभूत उद्देश्य है। ग्राहकों को कृषि ऋण, कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन आदि सुविधाओं को प्रदान करने के साथ हीं ग्राहकों को समय-समय पर अन्य बैंकिंग सेवाएं भी सहजता से प्रदान की जाएगी। इस दौरान बैंक कैशियर सुनील तिवारी, हिमाद्री प्रसाद, दिलीप सिंह, संजय कुमार, राम मिलन, राजेश सिंह, प्रिन्स मिश्रा, बैंक सखी अनीता, विकास कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
नवागत शाखा प्रबन्धक ने ग्रहण किया कार्यभार
