जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी निर्मला शर्मा, पत्नी अशोक शर्मा की 6 जून को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। दैवीय आपदा के अंतर्गत आने वाले इस मामले में नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया और आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की गई।
तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सभी औपचारिकताएं तेजी से पूरी कर मृतका के वारिसों को दैवीय आपदा निधि के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर उपलब्ध करा दी गई।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से परिजनों को राहत मिली। ग्रामीणों ने भी तहसीलदार द्वारा स्वयं घर पहुंचकर सहायता राशि उपलब्ध कराने की सराहना की।
इस दौरान तहसीलदार ने ग्रामीणों से प्राकृतिक एवं अन्य आपदाओं के समय सतर्क रहने तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
