Jaunpur News : एनिमल ऐप के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

सुजानगंज, जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने पशु और जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील प्रजापति पुत्र रामतीरथ प्रजापति निवासी ऊटरू खुर्द, थाना बक्सा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरोह सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पशु एवं जेसीबी मशीन बिक्री के विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद खरीदारों को बुलाकर उनसे धन उगाही और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।

मामले में मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र निवासी दीप सिंह के पुत्र नमन को ऑनलाइन विज्ञापन के माध्यम से भैंस बिक्री की जानकारी दी गई थी। बातचीत के बाद उन्हें 5 जून को जौनपुर बुलाया गया। आरोप है कि उन्हें विभिन्न स्थानों से होते हुए सुजानगंज क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन के माध्यम से बड़ी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई।

पीड़ितों की शिकायत पर थाना सुजानगंज में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इससे पहले 10 जून को गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को संयुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने गुरुवार को तीसरे आरोपी सुनील प्रजापति को हरिपुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534