जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व. पारसनाथ यादव की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र वेद यादव ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित किया तथा भोजन कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
वेद यादव ने कहा कि उनके पिता के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत हैं तथा समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में बुजुर्गों का सम्मान किया गया और सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सपा नेता संतोष यादव, पूर्व प्रधान मुस्तफाबाद, जितेंद्र कुमार, जीतू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
