Jaunpur News : राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले राजभर, कहा- छोटी मछली हो या बड़ी, कोई नहीं बचेगा

जौनपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान टिन्नू यादव के घर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रशासन का विषय है और बुलडोजर कब चलेगा, इसका निर्णय प्रशासन करेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उनके खिलाफ लगातार अपशब्द कहे जा रहे हैं। अब जवाब देने पर विपक्ष को आपत्ति हो रही है। उन्होंने दावा किया कि इस जन्म में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे।

विधानसभा चुनाव को लेकर राजभर ने कहा कि एनडीए सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उनके विधायकों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहा था।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534