Jaunpur News : लोकतंत्र भेदभाव को समाप्त करके कायम करती है भाईचारा: नीरा आर्य

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार, महुली, बम्मावन, बेहडा व बराई गांव में विभिन्न समुदायों के साथ मंगलवार को सौहार्द फेलो अरुण वर्मा के अध्यक्षता फील्ड विजिट किया गया। इस दौरान सौहार्द टीम डॉ. मुनिजा ने विभिन्न जाति धर्म के लोगों के साथ संवाद करते हुए लैंगिक असमानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, जातिगत भेदभाव, महिला—पुरुष में भेदभाव सरकार की योजनाओं से वंचित लोगों से चर्चा किया।

वहीं सौहार्द फेलो नीरा आर्या ने कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और आर्थिक तंगी से कुछ बच्चे शिक्षा से ड्राफ्ट आउट हो गए हैं, उनको विद्यालय में नामांकन कराया जा रहा है। साथ ही संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भेदभाव को समाप्त कर भाईचारा को कायम कर सकती है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयसिंह यादव, ग्राम प्रधान लालमनी देवी के साथ समुदाय के सक्रिय साथी अनिता, चंदा, मीरा, रितु, मांसी, हंनी, संजू, ललिता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534