Jaunpur News : पत्रकार विपिन दुबे के पिता का हुआ निधन, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के बरसठी गांव निवासी पत्रकार विपिन दुबे के पिता राजित राम दुबे का लम्बी बीमारी के बाद 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव, क्षेत्र और पत्रकारिता जगत में उनके प्रति सम्मान रखने वाले लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।

बताया जाता है कि राजित राम जी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों तक पहुंची, परिजनों को सांत्वना देने के लिए शुभचिंतकों, ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का तांता लग गया।

राजित राम जी अपने शांत, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव मानवीय मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं अनुभवी अभिभावक को खो दिया है।

अंतिम दर्शन के दौरान लोगों की नम आंखें उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता की गवाही देती रहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 पत्रकारों ने साथी के पिता के निधन पर जताया शोक

पत्रकार संघ की शोकसभा अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई जहां वरिष्ठ पत्रकार विपिन दुबे के पिता राजित राम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही कहा कि वह एक सरल एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे जिनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। इस अवसर पर नसीम अहमद, राजेश पांडेय, प्रवणेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, राहुल सिंह, रोहित पटेल, राहुल यादव, आनन्द तिवारी, चन्दन मिश्रा, चन्दन केसरी, संजय माली, दयाशंकर यादव, कन्हैया लाल पाण्डेय सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534