Chandwak News : अतिक्रमण हटाने को लेकर थानाध्यक्ष को दिया गया पत्रक


चंदवक । 

                स्थानीय चौराहे पर ऑटोरिक्शा , ठेलों के बेतरतीब ढंग से लगाने के कारण होने वाले जाम से सावन मास में निजात पाने के लिए व्यापारियों ने थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को पत्रक सौंपा।

                  पत्रक के माध्यम से बताया गया कि चंद्रकेशर महादेव मंदिर के आसपास व गाजीपुर , वाराणसी रोड पर बेतरतीब लगने वाले ठेलों व ऑटोरिक्शा के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सावन में मंदिर में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होंगी। जाम न लगने पाए यह सुनिश्चित करने की थानाध्यक्ष से मांग की गई।  पत्रक देने वालो में महेंद्र प्रजापति,ज्ञानचंद विश्वकर्मा ,गुड्डू सोनकर,विपिन गुप्ता,शिवकुमार,राजकुमार यादव,आशीष गुप्ता,भुवन खरवार सहित अन्य लोग रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534