Jaunpur News : निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण बहाली की उठाई मांग


खुटहन (जौनपुर)30 जुलाई निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर निषाद समाज की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने तथा आरक्षण संबंधी शासनादेशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों के बावजूद तहसील स्तर पर संबंधित जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, जिससे समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं और आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग की गई कि केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिंद, निषाद, गोंड़िया, मांझी, मछुआ सहित अन्य उपजातियों को संविधान एवं शासनादेश के अनुरूप अनुसूचित जाति का लाभ दिलाया जाए। साथ ही तहसील स्तर पर गलत तरीके से पिछड़ा वर्ग का प्रमाण-पत्र जारी किए जाने पर रोक लगाने और पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कराने की मांग की गई।

इस दौरान निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। विधायक रमेश सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर पार्टी के युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेज निषाद, जिला अध्यक्ष विजय निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष सतनारायण बिंद सुरेश निषाद, सुरेन्द्र निषाद,अजय, नरेंद्र,पंचम, सतीश निषाद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534