जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक मनचले को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत इमरानगंज चौकी क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि मोलनापुर मोड़ पर एक युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान किसन राजभर पुत्र अच्छेलाल राजभर निवासी रफीपुर, थाना शाहगंज के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध थाना शाहगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निर्देशन में की गई।
Jaunpur News : शाहगंज में युवतियों पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
byJaunpur Live
-
