Chandwak News : जमीनी विवाद में मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज


चन्दवक। थाना क्षेत्र के थुन्ही  गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और भूमि पर जबरन कब्जे के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

          थुन्ही गांव निवासी शीला सिंह का आरोप है कि रविवार को उनके अधियरा मनोज राजभर खेत पर जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के आकाश गौड़ और उसके पिता संतोष गौड़ ने खेत की जुताई का विरोध करते हुए विवाद करते हुए दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं मनोज राजभर के साथ आरोपियो ने मारपीट भी की।बीच-बचाव करने पहुंची शीला सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की की गई तथा आरोपियों ने फावड़ा उठाकर मारने करने का प्रयास किया और दोबारा खेत की जुताई कराने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534