Jaunpur News : एस एस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर, जौनपुर के छात्र आशुतोष विश्वकर्मा ने NEET में लहराया परचम, स्कूल में भव्य सम्मान समारोह

एस एस पब्लिक स्कूल, सिद्दीकपुर, जौनपुर के छात्र आशुतोष विश्वकर्मा ने इस वर्ष NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक यादव एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने आशुतोष विश्वकर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के स्कूल के निदेशक ने आशुतोष विश्वकर्मा की कड़ी मेहनत की सराहना की और सभी छात्रों व शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने उपस्थित सभी छात्रों को कड़ी मेहनत और और निरंतर प्रयास करने एवं सफल व्यक्ति बनने के लिए प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534