Jaunpur News : 111 पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश

सपाजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन

जौनपुर। पीडीए के महानायक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी द्वारा नगर स्थित मंगलम लॉन में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 11 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा 111 पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने प्रेम, दया और अपनापन के माध्यम से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के आह्वान पर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जनपद के प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे तथा श्री अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं शतायु जीवन की कामना करेंगे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, पूर्व उपाध्यक्ष शकील अहमद, रमापति यादव, महावीर यादव, डॉ. शिवजीत यादव, संदीप यादव, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, राजेंद्र यादव टाइगर,  महेंद्र यादव नेपाल, राजेन्द्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, भूपेश पाण्डेय, कलीम अहमद, इरशाद मंसूरी, प्रदेश सचिवगण राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, कर्मानंद यादव, जयहिंद यादव, गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, दीनानाथ सिंह, रत्नाकर चौबे, रुखसार अहमद, कमल आज़मी, दीपक जायसवाल, रामकेश बिंद राहुल त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, रामजतन यादव, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मनोज मौर्य, श्यामनारायण बिंद, प्रमोद यादव जफराबाद, डॉ. जंगबहादुर यादव, श्रवण जायसवाल, अजय रंजन यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. अमित यादव, डॉ. शबनम नाज़, संदीप यदुवंशी, सुनील वासुदेव, दिनेश यादव फौजी, सुहैल अंसारी, रवि यादव, चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सोनकर, रामजतन यादव, नंदलाल यादव, रामू मौर्य, राम अकबाल यादव आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534