Jaunpur News : घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़, 12 पर मुकदमा


खुटहन (जौनपुर)22 जुलाई धिरौली नानकार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुरसती की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी सुरसती देवी का आरोप है कि गत सोमवार को पड़ोस के कुछ लोग एकजुट होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनकी पिटाई कर दी। बचाव में पहुंची बहू मीरा को भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। जान बचाने के लिए दोनों घर के भीतर चली गईं, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और मारपीट के साथ गृहस्थी का सामान तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने घर की दो दीवारें भी गिरा दीं। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गुलाबचंद्र, चंद्रावती, खुशबू, पूजा, पूनम, अभिषेक, चंद्रकला उर्फ सरोजा, तारा, आनंद, शशिकला, रूबी तथा बजरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534