Jaunpur News : सीपी सिंह पुन: निर्विरोध शाखा मंत्री व संदीप कुमार बने शाखा अध्यक्ष


नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का अधिवेशन संपन्न, ​नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध चुनाव

जौनपुर: नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जौनपुर शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्थित यूनियन भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी एस.यू. शाह की देखरेख, मंडल मंत्री कामरेड विभूति मिश्रा और मंडल अध्यक्ष कामरेड सुधीर तिवारी की गरिमामयी मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सीपी सिंह को पुन:शाखा मंत्री व संदीप कुमार को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
​इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर विक्की कुमार, संतोष यादव, पंकज त्रिपाठी व  कृष्णा सिंह और सहायक शाखा मंत्री पद पर अनिल कुमार उपाध्याय, विजेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार व अजय कुमार राय को चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
..................
​कर्मचारियों के सम्मान से समझौता नहीं : सीपी सिंह
निर्विरोध शाखा मंत्री चुने जाने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीपी सिंह ने कहा  कि रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और उनके अधिकारों की रक्षा ही यूनियन की पहली प्राथमिकता है। वर्तमान समय में कर्मचारियों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन यूनियन एकजुट होकर प्रशासन के समक्ष हर वाजिब मांग को प्रमुखता से उठाएगी। कर्मचारियों के हित और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534