Jaunpur News : राज्यपाल के आगमन पर 27 जुलाई को यातायात प्रतिबंध


जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गैस, पेट्रोल, डीजल और चिकित्सा सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों को छूट दी गई है।

पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तूपुर तिराहा से भारी वाहनों की शहर में एंट्री बंद रहेगी। राज्यपाल का काफिला सिटी स्टेशन से पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसिस चौराहा, जोगियापुल, सद्भावना पुल तिराहा, अशोक टॉकीज तिराहा, चहारसू चौराहा और कुत्तूपुर तिराहा होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचेगा।

रोडवेज बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा से पहले परिवर्तित यातायात मार्गों की जानकारी लेने की अपील की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534