Jaunpur News : फर्जी आयकर टीम बनकर लूट का मास्टरमाइंड अब भी फरार


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में सराफा व्यवसायी की दुकान पर फर्जी आयकर टीम बनकर लूटपाट और मारपीट करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह की तलाश में एसओजी और सर्विलांस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना के बाद तीन आरोपियों को व्यापारियों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उनके कब्जे से बोलेरो और लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई थी। बाद में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में गिरफ्तार आरोपियों में होमगार्ड जवान राजेश उपाध्याय के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना के समय वह पीआरवी टीम के साथ ड्यूटी पर था। पुलिस ने उसके विरुद्ध सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की है। पुलिस गिरोह के पुराने अपराधों की भी जांच कर रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534