Jaunpur News : 30वें दीक्षांत समारोह के गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ताओं की अनंतिम सूची जारी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के 30वें दीक्षांत समारोह-2026 में विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की अनंतिम सूची विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा समिति की 09 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में यह सूची प्रकाशित की गई है। यदि किसी छात्र-छात्रा को सूची में अंकित नाम, अनुक्रमांक, प्राप्तांक अथवा अन्य किसी विवरण के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वह अपने साक्ष्य एवं प्रमाणों सहित 20 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकता/सकती है। अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन ई-मेल examcontroller18219@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के उपरांत प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अतः संबंधित छात्र-छात्राओं से समय रहते अपनी आपत्तियां एवं आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534