जानकारी के अनुसार, सुंदरम शर्मा उर्फ मुंचुन पुत्र राजेश शर्मा 10 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि सुंदरम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिजनों ने लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। वहीं परिजन उसके सकुशल घर लौटने की उम्मीद में लगातार प्रयास कर रहे हैं।
