Jaunpur News : शिविर में 77 लोगों ने किया रक्तदान


जौनपुर। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सान्निध्य में देवदूत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा जिला अस्पताल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें कुल 77 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहभागिता किया।  मुख्य अतिथि संस्थापक राष्ट्रवादी नौजवान सभा एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कैंप का फीता काटकर उद्घाटन कर रक्तदान भी किया। वहीं सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके अतिरिक्त देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सदस्य दुर्गेश सिंह ने अपना रक्तदान करते हुए रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह , सचिव राणा सिंह,जिलाध्यक्ष रतनदीप शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, देवेन्द्र तिवारी ने भी रक्तदान किया। देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के सदस्यों में गौरव सिंह, राम सिंह, बलवंत सिंह, नेहा सिंह, ऋचा सिंह, किरण सिंह, सोनम झा आदि ने रक्तदान करते हुए औरों को भी प्रेरित किया। शिविर में कुल 77 यूनिट ब्लड इकठ्ठा हुआ जो भविष्य में जरुरत मंदों के काम आएगा।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534