Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया


जौनपुर। अपराध की रोकथाम और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुटहन थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में शेरापट्टी निवासी सिकन्दर पुत्र बनई तथा मखदुमपुर निवासी रामस्वरथ पुत्र स्वर्गीय रामप्रताप शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल विपिन जायसवाल तथा रिजर्व कांस्टेबल राहुल कन्नौजिया शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534