Jaunpur News : मोबाइल टावरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त


जौनपुर, 14 जुलाई। जिले में मोबाइल टावरों पर लोगों के चढ़ने की लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले मोबाइल टावर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी संचालकों को टावर परिसर की मजबूत घेराबंदी, प्रवेश द्वार पर ताला लगाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि टावर संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग, पारिवारिक और भूमि विवाद जैसे मामलों में लोग टावरों पर चढ़ जाते हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ने के साथ कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होती है। पिछले दो माह में जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक युवक की टावर से गिरकर मौत भी हो चुकी है। इन घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534