जौनपुर, 14 जुलाई। मड़ियाहूं क्षेत्र के रामपुर विकासखंड अंतर्गत रायपुर गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा नेता विभूति नारायण पटेल ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विभूति नारायण पटेल ने कहा कि प्रत्येक गांव में नियमित जनचौपाल आयोजित कर आम जनता की समस्याओं को सुना जाए और उन्हें पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के सभी वर्गों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटें, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत सफलता मिल सके। बैठक में रामकेश पटेल, संतोष पटेल, संजय यादव, रमेश यादव, शिवम, रोहित, अंश पटेल सहित बड़ी संख्या में सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
