Jaunpur News : नेवढ़िया तिराहे पर जल भराव से आवागमन प्रभावित


जौनपुर, 16 जुलाई। मड़ियाहूं क्षेत्र के नेवढ़िया तिराहे पर बारिश के बाद हुए जल भराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेवढ़िया को तरती और रामनगर से जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्ग पर कई दिनों से पानी भरा होने के कारण यातायात प्रभावित है। सड़क पर जल भराव के चलते गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में तिराहा जल भराव की समस्या से जूझता है और घंटों तक पानी सड़क पर भरा रहता है। इसका असर आसपास की दुकानों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, सड़क की मरम्मत कराने और जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534