Jaunpur News : अभिषेक सिंह का सब इंस्पेक्टर पद पर चयन, गांव में खुशी


जौनपुर, 16 जुलाई। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र की लगधरपुर ग्रामसभा के कोहड़ा गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र अभिषेक उर्फ आयुष सिंह का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभिषेक के पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों ने उनकी सफलता को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम बताते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षकों और युवाओं ने अभिषेक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल सेवा जीवन की कामना की। परिजनों ने सफलता का श्रेय अभिषेक की मेहनत, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। कोहड़ा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534