Jaunpur News : ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती के चार आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर। सुजानगंज पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी और मोबाइल छिनैती के मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 23 जुलाई को बारा पंचरास्ता से करीब 100 मीटर आगे चौबेपुर नहर मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम यादव (19) निवासी कंधरपुर, थाना लाइन बाजार, रोहित सोनी (19) निवासी मड़ियाहूं, कुलदीप सिंह (20) निवासी भौचंदपुर और अमन सरोज (22) निवासी मदारपुर, थाना लाइन बाजार के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम बसरही में मालवाहक ई-रिक्शा चोरी और ग्राम कुरावा में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से संबंधित मुकदमों में वांछित थे। आरोपियों के कब्जे से एक मालवाहक ई-रिक्शा और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों के विरुद्ध सुजानगंज और बदलापुर थानों में चोरी, छिनैती और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रामभवन यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र द्विवेदी, हेड कांस्टेबल मानस तिवारी, कांस्टेबल संजीव यादव, वरुण यादव, कमलेश यादव, अमरनाथ तिवारी और शुभम सिंह शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534