Jaunpur News : विरोध करने पर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

बरसठी | थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक दंपती के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि लाठी-डंडे व हाथ-घूंसों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी शब्बीर पुत्र यासीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री रेहाना घर के पीछे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ताज मोहम्मद, नुरैन और अशरफ वहां पहुंचे और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। रेहाना के विरोध करने पर तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे शब्बीर और उनकी पत्नी हसीना बेगम को भी आरोपियों ने लाठी-डंडे तथा हाथ-घूंसों से पीट दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534