Jaunpur News : अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव निवासी एक युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीबनमऊ निवासी राहुल यादव का शनिवार शाम किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर करीब तीन बजे सई नदी रेलवे पुल पार औघड़ बाबा मंदिर के समीप वाराणसी-जौनपुर अप लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की बांह पर गुदे नाम के आधार पर पहचान हुई, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।

राहुल अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी साधना का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534