Jaunpur News : मदरसा कम्पार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी


जौनपुर, 30 जुलाई। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि परिषद के निर्देशानुसार मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी फारसी एवं अरबी) परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रेजरी चालान जमा करने की अंतिम तिथि अब 9 अगस्त 2026, ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तथा संबंधित मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने पात्र परीक्षार्थियों एवं मदरसा प्रबंधन से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534