Jaunpur News : खुटहन पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


जौनपुर, 30 जुलाई। खुटहन थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार न्यायालय जौनपुर से जारी वारंट (मुकदमा संख्या 651/24) के अनुपालन में धारा 523 एवं 504 भादवि से संबंधित मामले के वारंटी अभियुक्त पप्पू उर्फ बनारसी पुत्र जियालाल, निवासी ग्राम पटैला थाना खुटहन को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रामजनम प्रसाद, कांस्टेबल संजय जायसवाल तथा आरक्षी अमित सिंह शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534