Jaunpur News : कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत


जौनपुर। पूर्व गृहराज्य मंत्री एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का शिवाजी महाराज की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद जौनपुर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने और विकास कार्यों में गति लाने पर भी जोर दिया गया।
कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा को जौनपुर की प्रमुख विकास आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए जनपद की जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जौनपुर के विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534