Jaunpur News : अदालत से पारित बेदखली आदेश का कराया गया अनुपालन


प्रभारी तहसीलदार ने मौके पर से गैर रिहायशी अवैध निर्माण ध्वस्त कराया

मछलीशहर।परगना मुंगरा के ग्राम रामनगर में नाली खाते की भूमि पर अवैध कब्जा कर किये गए निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। अदालत से पारित बेदखली आदेश के बाद मंगलवार को तहसीलदार हुसैन अहमद ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर निर्माण को ध्वस्त कराया है ।
तहसीलदार हुसैन अहमद ने बताया कि ग्राम रामनगर परगना मुंगरा में नाली खाते सुरक्षित की भूमि पर  पंधारी बिंद पुत्र गामा, फूलचंद्र बिंद पुत्र भागीरथी व रामबली पाल पुत्र लोढ़ई ने अवैध कब्जा कर पशुशाला का निर्माण कर लिया था।मामले में तहसीलदार की अदालत में मुकदमा चल रहा था जिसमें बेदखली आदेश पारित हुआ।तहसीलदार के आदेश के विरुद्ध अतिक्रमण कर्ता ने जिलाधिकारी की अदालत में मुकदमें की अपील की गई । जिलाधिकारी न्यायालय ने तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर सहमति व्यक्त करते हुए बरकारार रखा और तत्काल अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया। मंगलवार को तहसीलदार हुसैन अहमद के साथ गई राजस्व व पुलिस टीम  ने बेदखली आदेश का अनुपालन कराते हुए नाली खाते की भूमि पर कायम अवैध निर्माण जे सी बी से हटवाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया है ।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534