Mariahu News : मड़ियाहूं


अखिल विश्व गायत्री परिवार, सुभाषपुर पाली के तत्वावधान में  को चौरा माता मंदिर परिसर में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राष्ट्र, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।
मंत्र जाप के उपरांत आचार्य पंडित कमलेश मिश्रा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुदृढ़ परिवार ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। उन्होंने कहा कि निष्ठावान, ईमानदार और संस्कारवान व्यक्तियों के निर्माण से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर विजय शंकर मिश्रा, सुनील मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534